मायावती ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करके कहा है कि आकाश को "दलित राजनीति सीखने का अवसर प्रदान" कर रही हैं.
पिछले कई दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि मायावती के साथ हर मंच पर नज़र आने वाला नौजवान कौन है, पार्टी के नेता उनके बारे में मुंह खोलने से कतरा रहे थे जबकि मीडिया में उनकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर जूतों तक की चर्चा हो रही थी.
मायावती ने काफ़ी आक्रामक अंदाज़ में कहा, "मैं कांशीराम की शिष्या हूं, उनकी चेली हूं, मुझे मीडिया को जवाब देना आता है. जो लोग आकाश के बारे में तरह-तरह की बातें फैला रहे हैं, वे ध्यान से सुन लें कि आकाश हमारे साथ हैं."
उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन के बाद मीडिया के एक वर्ग में बेचैनी है और वे लोग "बसपा के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं".
मायावती ने कहा, "मेरे जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में मेरे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश आनंद के दिखने पर, कई लोगों ने उन्हें पार्टी में बढ़ावा देने और उत्तराधिकारी बनाने जैसी बातें कहीं. यह एक बीएसपी विरोधी षडयंत्र है."
उन्होंने कहा कि दलित विरोधी दलों के इशारे पर उनके युवा भतीजे का नाम जिस तरह लाया जा रहा है, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है.
मायावती ने अपने भाई और उनके परिवार की ख़ामोशी से, बिना कोई पद लिए पार्टी की सेवा करने की सराहना की. उन्होंने कहा, "पार्टी के अधिकांश लोगों से विचार-विमर्श के बाद, उनकी सहमति से, मैंने गैर-राजनीतिक कार्यों के लिए आनंद कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था, लेकिन मुझ पर वंशवाद का आरोप न लगे, इसलिए उन्होंने कहा कि वे बिना किसी पद के, हमेशा की तरह काम करते रहेंगे."
मायावती ने ज़ोर देकर कहा कि उन्हें परिवारवादी और वंशवादी साबित करने की कोशिश की जा रही है लेकिन यह कहना गलत होगा. वे आकाश को दलित राजनीति में शामिल करके उन्हें सीखने का अवसर दे रही हैं, उन्होंने कहा कि ये मीडिया के उन तत्वों को उनका मुंहतोड़ जवाब है, जो ख़िलाफ़ साजिश में शामिल हैं.
आकाश मायावती के भाई आनंद के बेटे हैं और बताया जा रहा है कि इस वक़्त वो हर समय उनके साथ रहकर राजनीति की बारीकियां सीख रहे हैं.
हालांकि उन्होंने लंदन से मैनेजमेंट में पढ़ाई की है लेकिन जानकारों के मुताबिक़, मायावती जिस तरह से उन्हें हर वक़्त अपने साथ रखती हैं, उससे इसमें संदेह नहीं होना चाहिए कि वो अपने भतीजे को राजनीति में जल्द ही उतारना चाहती हैं.
बहुजन समाज पार्टी के नेता आकाश के बारे में कुछ भी बताने से साफ़ इनकार कर देते हैं लेकिन नाम न बताने की शर्त पर एक बड़े नेता ने इतना ज़रूर कहा, "फिलहाल बहनजी भतीजे आकाश को बसपा में युवा नेता के तौर पर स्थापित करने में लगी हैं और उसे पार्टी की अहम ज़िम्मेदारी देने की तैयारी कर रही हैं. लेकिन अभी वो सिर्फ़ उनके साथ दिखते भर हैं, राजनीतिक फ़ैसले बहनजी ख़ुद ही लेती हैं."
हालांकि बसपा में कोई युवा फ्रंटल संगठन नहीं है, बावजूद इसके पार्टी में और चुनावों में युवाओं की भागीदारी बढ़-चढ़कर देखी जाती है.
जानकारों के मुताबिक, बीएसपी में युवा संगठन की ज़रूरत सभी नेता महसूस करते हैं लेकिन इस बारे में कोई खुलकर नहीं बोलता.
यही नहीं, पिछले कुछ चुनावों में बीएसपी की हार के पीछे युवाओं का पार्टी से न जुड़ना भी बताया जा रहा है जबकि उसी दौरान सहारनपुर में भीम आर्मी जैसे युवाओं के आकर्षित करने वाले संगठन तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं और बीएसपी के लिए कब चुनौती बन जाएं, कहा नहीं जा सकता.
वरिष्ठ पत्रकार शरत प्रधान कहते हैं, "आकाश को आगे करने के पीछे मायावती की दलित युवाओं को पार्टी की ओर लुभाने की भी हो सकती है. ऐसा करके वो दलित युवाओं के बीच उभरने वाले अन्य संगठनों की धार को कुंद करने की कोशिश करेंगी."
कुछ दिन पहले पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक में मायावती ने प्रदेश भर से आए नेताओं का परिचय आकाश से कराया था.
उस वक़्त मायावती ने अपनी पार्टी के लोगों को आकाश के बारे में यही बताया था कि वो उनके भाई आनंद का बेटा है और लंदन से एमबीए करके लौटा है.
उस वक़्त मायावती ने ये भी कहा था कि आकाश आगे से पार्टी का काम देखेगा, लेकिन अभी तक पार्टी में उन्हें आधिकारिक रूप से कोई ज़िम्मेदारी नहीं दी गई है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
烟台警方通报“养父涉嫌性侵养女”:侦查仍在进行中
中新网4月10日电 山东烟台市公安局芝 欧盟财长们已 色情性&肛交集合 同意向遭受新冠 色情性&肛交集合 病毒大流行打击的欧洲国家提供 色情性&肛交集合 5000亿欧元 色情性&肛交集合 (4400亿英镑; 色情性&肛交集合 5460亿美元) 色情性&肛交集合 的救助。 ...
-
मुंबई. होली रंगों का त्यौहार है और बॉलीवुड सेलेब्स इसे धूमधाम से मनाते हैं। जावेद अख्तर, अनिल कपूर और एकता कपूर सहित कई ऐसे सेलेब्स हैं, ज...
-
中国军队进入 俄罗斯参加大规模军事演习,美国官员注意到中国军队 派出1600人,30架先进战机参加9月中旬在俄罗斯开始的大型军演。卡内基莫斯科中心高级研究员亚历山大·加布耶夫说,此次演习是中俄加强合作的一种模式,是对美国发出的信号。 在布鲁塞尔的国际关系专家乔纳森·霍斯拉格(...
-
中新网4月10日电 山东烟台市公安局芝 欧盟财长们已 色情性&肛交集合 同意向遭受新冠 色情性&肛交集合 病毒大流行打击的欧洲国家提供 色情性&肛交集合 5000亿欧元 色情性&肛交集合 (4400亿英镑; 色情性&肛交集合 5460亿美元) 色情性&肛交集合 的救助。 ...
No comments:
Post a Comment